ट्रेडमिल पर दौड़ने या पार्क में टहलने, किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?
ट्रेडमिल पर दौड़ने या पार्क में टहलने, किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?
वजन घटाने के लिए वॉक को काफी असरदार व्यायाम माना जाता है। लेकिन क्या ट्रेडमिल पर दौड़ने या पार्क में टहलने से बराबर कैलोरी बर्न होती हैं। ज्यादा कैलोरी जलाने के लिए इनमें से कौन सा तरीका अच्छा है।
Published : Aug 05, 2026 08:25 am IST, Updated : Aug 05, 2026 09:15 am IST
1/5Image Source : India Tv
वजन घटाने और फिट रहने के लिए वॉक करना बहुत अच्छा माना जाता है। किसी भी उम्र के लोग इसे आसानी से कर सकते हैं और अपनी फिटनेस को बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए कुछ लोग ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं और कुछ पार्क के चक्कर लगाते रहते हैं। रोजाना पैदल चलने से कैलोरी बर्न करने, हार्ट को हेल्दी रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
2/5Image Source : Magnific
बहुत से लोग सोचते हैं कि ट्रेडमिल पर चलना, बाहर खुले में चलने से बेहतर है या नहीं। दोनों के अपने-अपने फायदे और चुनौतियां हैं। इसलिए आपको अपने फिटनेस टारगेट, लाइफस्टाइल और मौसम के हिसाब से चुनना चाहिए कि आप कहां वॉक करेंगे।
3/5Image Source : Magnific
ट्रेडमिल एक चलने का फायदा है कि आप यहां किसी भी मौसम में और दिन के किसी भी समय रनिंग और वॉक कर सकते हैं। आप अपने हिसाब से स्पीड और उसका झुकाव सेट कर सकते हैं। ट्रेडमिल को इन्क्लाइन करके चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। इससे आपके पैरों और कूल्हों की मांसपेशियों पर ज्यादा असर पड़ता है। बिजी रहने वाले लोग या मौसम के पीक वाली जगहों के लिए ट्रेडमिल अच्छा ऑप्शन है।
4/5Image Source : Magnific
खुल में टहलना भी वजन घटाने में उतना ही कारगर हो सकता है। आप ज्यादा कैलोरी बर्न करन के लिए ऊबड़-खाबड़ रास्तों, घास या हल्की ढलानों का चुनाव कर सकते हैं। इससे चलने से शरीर को संतुलन और स्थिरता बनाए रखने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। हवा के रेजिस्टेंस और इलाके में बदलाव से खुले में ज्यादा थोड़ी ज्यादा कैलोरी बर्न हो सकती हैं। हालांकि बहुत ज्यादा अंतर नहीं आता है।
5/5Image Source : Magnific
फिटनेस एक्सपर्ट हिमांशु शर्मा (RJ फिटनेस जिम, रोहिणी, नई दिल्ली) ने बताया कि कैलोरी बर्न करना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी स्पीड से चल रहे हैं, आपका वजन कितना है, चलने की समय कितनी देर है और आप किस स्पीड से चल रहे हैं। न कि आप कहां चल रहे हैं। ट्रेडमिल पर या खुले में 30 मिनट की तेज चाल से चलने से काफ़ी कैलोरी बर्न हो सकती हैं। हालांकि, ट्रेडमिल को इन्क्लाइन करने से या पहाड़ी रास्तों पर चलने से बराबर एनर्जी लगती है। दोनों में लगभग बराबर कैलोरी बर्न होती हैं।