स्वामी रामदेव ने बताए डायबिटीज को काबू करने के असरदार उपाय, खत्म हो जाएगी शुगर
स्वामी रामदेव ने बताए डायबिटीज को काबू करने के असरदार उपाय, खत्म हो जाएगी शुगर
डायबिटीज को आयुर्वेदिक उपायों से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करने और योग जैसे व्यायाम को करने से शुगर को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है।
Published : Oct 09, 2024 05:06 pm IST, Updated : Oct 09, 2024 05:06 pm IST
1/6Image Source : Freepik
डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं। इससे ब्लड शुगर कम होगा। इसके अलावा सुबह 2 कली लहसुन की खा लें और इसके बाद गोभी, करेला और लौकी का सेवन करें।
2/6Image Source : Freepik
डायबिटीज को काबू में करने के लिए खीरा-करेला-टमाटर का जूस पीएं। आप गिलोय का काढ़ा पीएंगे तो फायदा होगा। इसके अलावा रोजाना मंडूकासन-योगमुद्रासन करना फायदेमंद साबित होगा।
3/6Image Source : Freepik
शुगर कंट्रोल करने के लिए गुनगुना पानी पीएं, सुबह खाली पेट नींबू-पानी पी लें और लौकी का सूप, जूस या सब्जी बनाकर खाएं। खाने में अनाज और चावल की मात्रा कम कर दें और खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं।
4/6Image Source : Freepik
शुगर के मरीज को रोजाना सुबह उठकर कुछ योगाभ्यास जरूर करने चाहिए। इसके लिए रोज 15 मिनट तक कपालभाति करें। वक्रासन और भुजंगासन भी डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद है।
5/6Image Source : Freepik
डायबिटीज के मरीज एलोवेरा जूस, स्टीविया प्लांट की पत्तियां और इंसुलिन प्लांट के पत्ते खा सकते हैं। इसके अलावा सहजन की पत्तियां भी डायबिटीज में फायदेमंद साबित होती हैं।
6/6Image Source : Freepik
शुगर को काबू में करने के लिए रोजाना वर्कआउट करना जरूरी है। इसके लिए हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट ज़रूर करें। रोजाना व्यायाम करने से शुगर का खतरा 60% कम हो जाता है। आप रोजाना 20-25 मिनट एक्सरसाइज करें।