शरीर में दिखने वाले ये सामान्य लक्षण हैं हार्ट अटैक के बहुत बड़े संकेत, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी
शरीर में दिखने वाले ये सामान्य लक्षण हैं हार्ट अटैक के बहुत बड़े संकेत, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी
कोई भी बीमारी होने से पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते है। ठीक उसी तरह दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें मामूली समझकर नज़रअंदाज़ करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। आज, हम आपको हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी बीमारी के शुरूआती लक्षण बता रहे हैं जिन पर आप
Published : Dec 28, 2024 05:02 pm IST, Updated : Dec 28, 2024 05:06 pm IST
1/6Image Source : social
कोई भी बीमारी होने से पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते है। ठीक उसी तरह दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें मामूली समझकर नज़रअंदाज़ करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। आज, हम आपको हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी बीमारी के शुरूआती लक्षण बता रहे हैं जिन पर आपको ध्यान देना जरूरी है।
2/6Image Source : social
अगर रह रहकर छाती में दर्द हो रही है तो इसे मामूली न समझें। सांस लेने में ज़ोर लगान पड़ता है, छाती में दर्द होता है या सांस फूलती है तो डॉक्टर को दिखाएं।जब हार्ट ठीक से काम नहीं करता तब ऐसी परेशानी होती है।
3/6Image Source : social
अगर आपको बहुत ज़्यादा पसीना आ रहा है तो यह दिल से जुड़ी बीमारी का एक लक्षण है। हार्ट अटैक आने से पहले भी लोगों का दिल तेज धड़कने लगता है और पसीना आने लगता है। ऐसी स्थिति में तुंरत डॉक्टर से मिलान चाहिए।
4/6Image Source : social
अगर बाएं हाथ में दर्द हो रहा है तो दिल से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। दरअसल, हार्ट अटैक आने से पहले अक्सर बाएं हाथ, कंधें में कमजोरी महसूस होने लगती है।
5/6Image Source : social
अगर आप हर समय कमजोर महसूस करते हैं और शरीर में हमेशा थकान बनी रहती है तो यह भी एक बहुत बड़ा सकते हैं। हार्ट के मरीज को शरीर में थकान और कमजोरी बहुत ज़्यादा महसूस होती है।
6/6Image Source : social
हार्ट से जुड़ी परेशानी होने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। अगर आपका डाइट सही है उसके बड़ा भी पाचन ठीक नहीं है तो ये परेशानी की बात है। हार्ट से जुड़ी समस्या होने पर आपका पाचन कमजोर हो जाता है।