सावधान! ये फूड्स दिखते हैं हेल्दी लेकिन बढ़ा सकते हैं शुगर, मोटापा और दूसरी बीमारियां
सावधान! ये फूड्स दिखते हैं हेल्दी लेकिन बढ़ा सकते हैं शुगर, मोटापा और दूसरी बीमारियां
हर हेल्दी दिखने वाली चीज हेल्दी नहीं होती है। कई पैकेज्ड फूड्स में चीनी, नमक, मैदा और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा इतनी अधिक होती है कि वे धीरे-धीरे मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं वे फूड्स कौन से हैं?
Published : May 10, 2026 02:54 pm IST, Updated : May 10, 2026 02:59 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल बाजार में मिलने वाले हेल्दी या नेचुरल पैकेजिंग वाले फ़ूड को लोग बिना सोचे-समझे अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। पैकेट पर लिखा हेल्दी टैग उन्हें भरोसा दिलाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि हर हेल्दी दिखने वाली चीज हेल्दी नहीं होती है। कई पैकेज्ड फूड्स में चीनी, नमक, मैदा और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा इतनी अधिक होती है कि वे धीरे-धीरे मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं वे फूड्स कौन से हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
मल्टीग्रेन ब्रेड: मल्टीग्रेन ब्रेड शब्द सेहतमंद लगता है। यही वजह है कि यह मार्केट में खूब बिकता है। बाजार में मिलने वाली ज़्यादातर मल्टीग्रेन ब्रेड में मुख्य सामग्री के रूप में रिफाइंड आटा (मैदा) और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए बहुत अनहेल्दी है।
3/5Image Source : Magnific
फ्लेवर्ड दही: प्रोटीन से भरपूर दही आसानी से पचने योग्य फ़ूड है। लेकिन फ्लेवर्ड दही की कहानी अलग है। स्ट्रॉबेरी, आम, वेनिला और फ्रूट मिक्स जैसे फ्लेवर्ड दही में बहुत ज़्यादा चीनी, फ्लेवरिंग एजेंट और गाढ़ा करने वाले पदार्थ मिलाए जाते हैं, जो इन्हें सादे दही से बहुत अलग बना देते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
फलों का रस: फलों का रस ताजगी, विटामिन और सुबह की झटपट ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। लेकिन एक बार जब फल से फाइबर निकाल लिया जाता है और उसे जूस में बदल दिया जाता है, तो जो बचता है वह तेजी से पचने वाली चीनी का भार होता है। यहाँ तक कि 100 प्रतिशत लेबल वाले पैकेट वाले जूस भी गुमराह करने वाले हो सकते हैं, क्योंकि उनमें से नैचुरल फ़ाइबर निकल चुका होता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
ग्रैनोला: ग्रेनोला रोल्ड ओट्स, मेवे, सीड्स और शहद से मिलाकर बनाया जाता है। यह आमतौर पर नाश्ते में दही, दूध या फलों के साथ खाया जाने वाला एक हेल्दी स्नैक मना जाता है। लेकिन बाज़ार में मिलने वाले ग्रेनोला में अक्सर चीनी, तेल और कैलोरी बहुत अधिक होती है, जो इसे अनहेल्दी बना सकती है। घर पर कम चीनी और तेल के साथ इसे बनाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।