कोलेजन से भरपूर ये फूड्स त्वचा को बुढ़ापे से रखते हैं दूर, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे
कोलेजन से भरपूर ये फूड्स त्वचा को बुढ़ापे से रखते हैं दूर, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे
जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कोलेजन नहीं मिलता है तब उस वजह से स्किन लूज़ होने लगती है जिससे चेहरे पर एजिंग दिखने लगती है। ऐसे में डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल कर आप कोलेजन का स्तर बनाए रख सकते हैं। चलिए जानते हैं किन फूड्स में कोलेजन भर भर कर पाया जाता है?
Published : Oct 28, 2024 08:30 pm IST, Updated : Oct 28, 2024 08:30 pm IST
1/5Image Source : SOCIAL
जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कोलेजन नहीं मिलता है तब उस वजह से स्किन लूज़ होने लगती है जिससे चेहरे पर एजिंग दिखने लगती है। ऐसे में डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल कर आप कोलेजन का स्तर बनाए रख सकते हैं। चलिए जानते हैं किन फूड्स में कोलेजन भर भर कर पाया जाता है?
2/5Image Source : social
संतरे, अंगूर, नींबू और नीबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में प्रो-कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी भी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होते हैं।
3/5Image Source : social
कोलेजन के लिए आप पत्तेदार सब्जियों जैसे- पालक, ब्रोकोली का सेवन शुरू करें। इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। साथ ही बेल मिर्च, गाजर और खीरे जैसे रंगीन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और सिलिका से भरपूर होते हैं।
4/5Image Source : social
कुछ ड्राई फ्रूट्स भी कोलेजन से भरपूर होते हैं जैसे- बादाम, अखरोट, अलसी और चिया बीज ज़रूरी फैटी एसिड प्रदान करते हैं जो कोलेजन का बेहतर निर्माण करते हैं।
5/5Image Source : social
दही एक प्रोबायोटिक फ़ूड है आंत के स्वास्थ्य को बेहतर कर कोलेजन को बढ़ाता है। वहीं, घी में विटामिन ए, डी, ई और के होते हैं, जो कोलेजन प्रोडक्शन और त्वचा की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।