यूरिक एसिड से पाना है छुटकारा तो इन फलों को बना लें डाइट का हिस्सा, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
यूरिक एसिड से पाना है छुटकारा तो इन फलों को बना लें डाइट का हिस्सा, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
शरीर में प्यूरिन बढ़ने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो जाती है।जिससे जोड़ों में सूजन, दर्द और पेशाब संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।आपको डाइट में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए, जिससे पाचन तंत्र म
Published : Feb 01, 2025 09:07 am IST, Updated : Feb 01, 2025 09:12 am IST
1/6Image Source : social
शरीर में प्यूरिन बढ़ने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो जाती है।जिससे जोड़ों में सूजन, दर्द और पेशाब संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।आपको डाइट में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए, जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।पाचन तेज होने से शरीर प्रोटीन को तेजी से पचाता है और यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है।हाई यूरिक एसिड से पीड़ित मरीजों को डाइट में ये 5 फल जरूर शामिल करने चाहिए, इससे बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.
2/6Image Source : social
यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों को डाइट में संतरा जरूर शामिल करना चाहिए।ये ऐसा फल है जो शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है।संतरा में भरपूर फाइबर होता है और इससे मेटाबोलिक रेट भी तेज होता है।
3/6Image Source : social
फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर नाशपाती यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है।ये एक ऐसा फल है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और वजन को कंट्रोल रखता है।हाई यूरिक एसिड के मरीज को नाशपाती को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.
4/6Image Source : social
फाइबर और विटामिन से भरपूर सेब खाने से शरीर को मैलिक एसिड मिलता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है
5/6Image Source : social
वैसे तो सारे सिट्रिक फ्रूट यूरिक एसिड में फायदेमंद होते हैं, लेकिन चेरी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं।एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चेरीज खाने से यूरिक एसिड कम होता है।रोजाना चैरी खान से गाउट (Gout) की समस्या भी कम होती है।
6/6Image Source : social
सिट्रस फ्रूट पाइनेप्पल भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है। अनानास में विटामिन C, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। अनानास फाइबर का अच्छा सोर्स है, इससे पाचनक्रिया भी तेज होती है