इन पत्तियों की चाय से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होता है कंट्रोल, जानें कब और कैसे करें सेवन
इन पत्तियों की चाय से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होता है कंट्रोल, जानें कब और कैसे करें सेवन
हर्बल चाय प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है, ब्लड शुगर कंट्रोल करती है और हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकती है। चलिए जानते हैं डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करन
Published : Sep 09, 2025 04:51 pm IST, Updated : Sep 09, 2025 04:51 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या फिर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में इन कुछ हर्बल चाय या काढ़ा को शामिल करें। हार्वर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्बल चाय प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है, ब्लड शुगर कंट्रोल करती है और हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकती है। चलिए जानते हैं डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कौन से चाय पीना चाहिए?
2/5Image Source : freepik
मोरिंगा चाय: मोरिंगा की पत्तियों में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। यह ब्लड वेसेल्स को आराम पहुंचाने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने, इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। उबलते पानी में मुट्ठी भर ताज़ी पत्तियां डालें। इसे पाँच मिनट तक पकाएँ और एक कप में परोसें।
3/5Image Source : freepik
तुलसी चाय: तुलसी की पत्तियों को गुणों का खान कहा जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार से लेकर खांसी-ज़ुकाम और संक्रमणों को ठीक करने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्तों की चाय सुबह और शाम दोनों समय पी जा सकती है। कई रिपोर्टों के अनुसार, तुलसी की पत्तियां ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कम करने में सक्षम है।
4/5Image Source : freepik
तेज पत्ता चाय: तेज पत्ते कैफिक एसिड से भरपूर होते हैं। यह एसिड ब्लड वेसेल्स को मजबूत करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इनमें सिनामाल्डिहाइड और यूजेनॉल भी होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट वाले खाने के बाद ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। 1 बड़ा चम्मच सूखे पत्ते या 8 से 10 ताज़े करी पत्ते गर्म पानी में डालें, 5 मिनट तक पकाएँ और एक कप में छान लें, लेकिन चीनी का इस्तेमाल न करें।
5/5Image Source : freepik
अमरूद के पत्ते की चाय: विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, अमरूद के पत्ते प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करते हैं, पाचन तंत्र में सूजन को कम करते हैं और शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं, इसलिए यह मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है। अमरूद के पत्तों की चाय बनाने के लिए, कुछ ताज़े पत्तों को धोकर उबलते पानी में डालें। उबलने के बाद छान लें और शहद की कुछ बूंदों के साथ इसका आनंद लें। प्रतिदिन एक या दो कप तक ही सेवन करने की सलाह दी जाती है।