टेस्ट से भरपूर पैकेट वाली ये चीज़ें बढ़ाती हैं Heart Attack का खतरा, सेवन करते ही बढ़ जाता है बैड कोलेस्ट्रॉल
टेस्ट से भरपूर पैकेट वाली ये चीज़ें बढ़ाती हैं Heart Attack का खतरा, सेवन करते ही बढ़ जाता है बैड कोलेस्ट्रॉल
इन दिनों लोग हार्ट अटैक का शिकार तेजी से हो रहे हैं। कम उम्र में ही युवा दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बता दें, हार्ट से जुड़ी परेशानियों के पीछे आपके खानपान का बहुत बड़ा हाथ है। अगर आप भी अपने घर में इन पैकेट वाले चीज़ों को लाते हैं और खूब खाते-खिलाते हैं तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए।
Published : Jan 21, 2025 10:41 am IST, Updated : Jan 21, 2025 10:46 am IST
1/6Image Source : social
इन दिनों लोग हार्ट अटैक का शिकार तेजी से हो रहे हैं। कम उम्र में ही युवा दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बता दें, हार्ट से जुड़ी परेशानियों के पीछे आपके खानपान का बहुत बड़ा हाथ है। अगर आप भी अपने घर में इन पैकेट वाले चीज़ों को लाते हैं और खूब खाते-खिलाते हैं तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। इनके सेवन से बैड कोलेस्ट्रल तेजी से बढ़ता है जिससे हृदय रोग की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। चलिए जानते हैं वे पैकेट वाले फूड्स कौन से हैं?
2/6Image Source : social
चॉकलेट का सेवन लंबे समय से मधुमेह, कोरोनरी हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से जुड़ा हुआ है। अगर आप सस्ते चॉकलेट का सेवन करते हैं तो आज से ही छोड़ दें।10 से 15 रुपए में मिलने वाले चॉकलेट्स में शुगर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है साथ यह वेजिटेबल और पाम ऑइल से बनते हैं जिसमें कोई पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। शुगर और इन गंदे तेलों कस मिश्रण बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ाता है जो हृदय स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है।
3/6Image Source : social
डिब्बानंद जूस का सेवन टेस्ट में भले अच्छा लगे लेकिन यह हार्ट की हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक साबित होते हैं। एक डिब्बानंद जूस में 25 से 30 ग्राम लिक्विड शुगर होता है जो ग्लूकोज़ स्पाइक को क्रैश करता है। इन जूस के पैकेट में ज़ीरो पोषक तत्व होते हैं। इनका ज़्यादा सेवन सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि डयबिटीज का मरीज भी बना सकता है।
4/6Image Source : social
पैकेट में मिलने वाले चिप्स, कुरकुरे और भजिया का स्वाद हम सभी को खूब पसंद आता है। लेकिन यह पैकेट वाले नमकीन सेहत के लिए ज़हर समान हैं। ये मैदा, चीप आटे, पाम ऑइल और ढेर सारे नमक से बनाएं जाते हैं जो हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से बढ़ाते हैं।
5/6Image Source : social
कोक अब ऐसा ड्रिंक बन गया है जिसके बिना खानपान पूरा नहीं होता है। लेकिन यह ड्रिंक आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक है। बता दें, एक काईन कोक में 29 ग्राम लिक्विड शुगर होता है। लिक्विड शुगर में उच्च मात्रा में फ्रुक्टोज़ पाया जाता है जो हार्ट के साथ लिवर की सेहत के लिए भी बेहद हानिकारक है।
6/6Image Source : social
हमारे दिन की शुरुआत चाय और बिस्किट से होती है। शाम का नाश्ता भी बिना बिस्किट के पूरा नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपकी हार्ट की हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक है। बिस्किट को मैदे, शुगर और पाम ऑइल से बनाया जाता है जो हमारे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।