पेट पर चढ़ गई है चर्बी की परत तो आज़माएं ये आसान एक्सरसाइज़, कुछ ही दिनों में बेली फैट होगा गायब
पेट पर चढ़ गई है चर्बी की परत तो आज़माएं ये आसान एक्सरसाइज़, कुछ ही दिनों में बेली फैट होगा गायब
जब वजन बढ़ने लगता है तो पेट के आसपास बहुत तेजी से चर्बी इकट्ठा होने लगती है। पेट की चर्बी कम करना मुश्किल है, लेकिन अच्छी डाइट के साथ इन कुछ वर्कऑउट्स की मदद से आप पेट पर जमी ज़िद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।चलिए जानते हैं तेजी से बेली फैट कम करने के लिए कौन सा वर्कऑउट करना चाहिए?
Published : Apr 26, 2025 08:24 pm IST, Updated : Apr 26, 2025 08:41 pm IST
1/6Image Source : social
जब वजन बढ़ने लगता है तो पेट के आसपास बहुत तेजी से चर्बी इकट्ठा होने लगती है। पेट की चर्बी कम करना मुश्किल है, लेकिन अच्छी डाइट के साथ इन कुछ वर्कऑउट्स की मदद से आप पेट पर जमी ज़िद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।चलिए जानते हैं तेजी से बेली फैट कम करने के लिए कौन सा वर्कऑउट करना चाहिए?
2/6Image Source : social
साइकिल क्रंचेस बेली फैट कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।यह बॉडी के कोर को हर समय व्यस्त रखता है। इसे करना बेहद आसान होता है और उसे कहीं भी किया जा सकता है, यहाँ तक कि अपने पसंदीदा नेटफ्लिक्स शो को देखते हुए भी कर सकते हैं।इस वर्कऑउट को करते हुए आप अपने पेट के पास खिंचाव महसूस करेंगे।
3/6Image Source : social
माउंटेन क्लाइंबर वर्कऑउट दिखने में आसान लगता है लेकिन कुछ ही समय में यह एक्सरसाइज़ आपको पसीने से तर बतर कर सकता है।यह वर्कऑउट सिर्फ पेट के मोटापे को ही कम नहीं करता बल्कि यह पूरे शरीर की कसरत करता है।यह वर्कआउट मांशपेशियों को मजबूत करने के साथ स्टेमिना भी बेहतर करता है।
4/6Image Source : social
लेग रेज वह मूव है जो सीधे लटकते हुए एप्रन पेट पर असर डालता है। लेग रेज पेट के निचले एब्स को पंप करने के लिए बहुत बढ़िया वर्कऑउट है। इस वर्कऑउट की मदद से आप पेट को टोन कर सकते हैं ।
5/6Image Source : social
प्लैंक होल्ड करने से कोर स्टेमिना को चुनौती मिलती है। हालांकि यह व्यायाम आपके पेट के रोल को टोन करने और आपके एब्स को बाहर लाने का काम कर सकता है। इन वर्कआउट को लगातार करने से धीरे धीरे आपका पेट का फैट कम हो जाएगा।
6/6Image Source : social
इन वर्कऑउट के साथ साथ आप अपनी डाइट बेहतर करें। डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। साथ ही पर्याप्त पानी पिएँ, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड स्नैक्स से बचें और कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।