Tooth Pain: दात के दर्द से चुटकियों में राहत दिलाएगा ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
Tooth Pain: दात के दर्द से चुटकियों में राहत दिलाएगा ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
आज के समय में दांत दर्द एक आम समस्या बन गई है लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों को बुखार तक आ जाता है। वैसे तो दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की सफाई ना रखना हो सक
Published : Nov 16, 2022 11:17 pm IST, Updated : Nov 16, 2022 11:17 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
आज के समय में दांत दर्द एक आम समस्या बन गई है लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों को बुखार तक आ जाता है। वैसे तो दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की सफाई ना रखना हो सकता है। यदि आप भी दांत की समस्या से गुज़र रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दवाओं के अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।
2/6Image Source : FREEPIK
दांत दर्द में लौंग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका दांत दर्द हो रहा है, तो आप लौंग लेकर उसे उस दांत के नीचे दबा लें, जिसमे दर्द हो रहा हो। ऐसा करने से दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा।
3/6Image Source : FREEPIK
गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं।
4/6Image Source : FREEPIK
प्याज ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत में दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। आप प्याज को कद्दूकस कर, उसे रुई के साथ लपेटकर, उस फोहे को दांत पर रख लें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।
5/6Image Source : FREEPIK
अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में उन्हें चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।
6/6Image Source : FREEPIK
दांत के दर्द को दूर भगाने में हींग भी बहुत असरदार माना गया है। इसके लिए आधा चम्मच हींग में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को बहुत हल्का गर्म करें और फिर उस दांत पर लगाएं, जिसमें दर्द हो रहा हो। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।