डेंगू बुखार के 5 सबसे पहले दिखाई देने वाले लक्षण क्या है?
डेंगू बुखार के 5 सबसे पहले दिखाई देने वाले लक्षण क्या है?
Dengue Symptoms: बारिश के मौसम में डेंगू बुखार तेजी से फैलता है। मच्छर के काटने से डेंगू ही नहीं मलेरिया और चिकनगुनिया भी फैलता है। ऐसे में डेंगू की पहचान करना बेहद जरूरी है। जानिए डेंगू बुखार के 5 सबसे पहले नजर आने वाले लक्षण क्या हैं?
Published : Aug 04, 2025 02:43 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 02:43 pm IST
1/5Image Source : Freepik
डेंगू के मरीज देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। बारिश का मौसम डेंगू फैलने का बड़ा कारण है। बच्चों और बड़ों किसी को भी डेंगू हो सकता है। इसलिए डेंगू के सबसे पहले नजर आने वाले इन लक्षणों पर गौर जरूर करें।
2/5Image Source : Freepik
डेंगू बुखार एक तरह का वायरल इंफेक्शन जो डेंगू वायरस से होता है। एडीज मच्छर के काटने से ये डेंगू होता है। डेंगू का सबसे पहला लक्षण होता है बुखार आना। डेंगू के मरीज को काफी तेज बुखार आता है।
3/5Image Source : Freepik
बुखार के साथ डेंगू के मरीज को सिर में पीछे की ओर आगे की और आगे की ओर काफी तेज दर्द होता है। बुखार के साथ सिर दर्द डेंगू के अहम लक्षणों में से एक है। इसे नजरअंदाज न करें।
4/5Image Source : Freepik
डेंगू होने पर बुखार, सिरदर्द के अलावा उल्टी, पेट में दर्द और मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है। डेंगू में आंखों में दर्द और कई बार शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं। इसमें फ्लू जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।
5/5Image Source : Freepik
स्थिति गंभीर होने पर नाक और मुंह से ब्लीडिंग हो सकती है। डेंगू में ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम हो सकते हैं। हालांकि किसी संक्रमित व्यक्ति से डेंगू दूसरे को नहीं फैलता है।