नींबू वाली काली चाय पीने से क्या फायदे मिलते हैं, जानिए बनाने का तरीका
नींबू वाली काली चाय पीने से क्या फायदे मिलते हैं, जानिए बनाने का तरीका
Black Lemon Tea Benefits: चाय को अगर बिना दूध के पीया जाए तो ये सेहत को कई फायदे देती है। खासतौर से नींबू वाली ब्लैक टी पीने से कोलेस्ट्रॉल घटाने और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। जानिए ब्लैक टी के फायदे।
Published : Jun 13, 2025 06:01 pm IST, Updated : Jun 13, 2025 06:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
काली चाय को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ब्लैक टी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे हार्ट, पेट और आंत स्वस्थ रहती हैं। रोजाना ब्लैक टी पीने से कुछ बीमारियों का खतरा भी कम होता है। डॉक्टर भी बिना दूध वाली चाय पीने की सलाह देते हैं।
2/5Image Source : Freepik
रोजाना ब्लैक टी पीने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्लैक टी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल घटाने और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : Freepik
काली चाय में नींबू डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ब्लैक टी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और स्किन के लिए भी लेमन टी को काफी अच्छा माना जाता है।
4/5Image Source : Freepik
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें ब्लैक टी विद लेमन पीनी चाहिए। लेमन टी वेट लॉस में मदद करती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मोटापा कम करने में कारगर साबित होती है।
5/5Image Source : Freepik
ब्लैक टी को आंतों के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें पॉलीफेनोल और रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ब्लैक टी बनाने के लिए पानी और चायपत्ती को उबालें। इसमें आधा नींबू का रस डालें और पी लें। मिठास के लिए शहद मिला सकते हैं।