अदरक का पानी हमारी सेहत के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। अदरक में जिंजरॉल नाम का एक मुख्य एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अदरक का पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Jun 25, 2026 07:12 pm IST, Updated : Jun 25, 2026 07:12 pm IST
1/5Image Source : Magnific
अगर आपको गैस, बदहजमी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो अदरक का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह पेट को जल्दी खाली करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।
2/5Image Source : Magnific
अदरक का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : Magnific
मॉर्निंग सिकनेस, सफर के दौरान जी मिचलाना या कीमोथेरेपी के बाद होने वाली मतली में अदरक का पानी एक अचूक दवा की तरह काम करता है।
4/5Image Source : Magnific
अदरक में नेचुरल पेनकिलरकाी तरह काम करता है। पीरियड्स के दिनों में अदरक का पानी पीने से पेट के क्रैम्प्स में बहुत आराम मिलता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों के दर्द और जोड़ों की सूजन को कम करते हैं।
5/5Image Source : Magnific
कुछ शोध बताते हैं कि अदरक इंसुलिन की संवेदनशीलता को सुधारता है। रोजाना इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में खाली पेट की ब्लड शुगर को कम रखने में मदद मिल सकती है।