Published : May 24, 2026 12:33 pm IST, Updated : May 24, 2026 12:36 pm IST
1/6Image Source : MAGNIFIC
पीली मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह हल्की, आसानी से पचने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे।
2/6Image Source : FREEPIK
पाचन होता है बेहतर: पीली मूंग की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। इसमें मौजूद तत्व आंतों को स्वस्थ रखकर गैस, कब्ज और अपच की परेशानी को दूर करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
3/6Image Source : UNSPLASH
वजन होता है कंट्रोल: पीली मूंग में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है।
4/6Image Source : UNSPLASH
शरीर को दे भरपूर एनर्जी: पीली मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, जिससे खाया गया भोजन शरीर को पूरी ऊर्जा और ताकत देता है।
5/6Image Source : UNSPLASH
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: पीली मूंग दाल दिल की सेहत के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करता है, जबकि घुलनशील फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है。
6/6Image Source : UNSPLASH
त्वचा और बालों के लिए अच्छी: पीली मूंग त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन (A, C, E) और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग व जवां बनाते हैं, जबकि इसका प्रोटीन और आयरन बालों के रोमों को मजबूत करके बालों का झड़ना रोकते हैं。