विटामिन बी12 की कमी से कौन सी बीमारी होती हैं, क्या होते हैं लक्षण
विटामिन बी12 की कमी से कौन सी बीमारी होती हैं, क्या होते हैं लक्षण
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन बी12 की कमी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इससे हाथ-पैरों में दर्द, सुन्न होना, कमजोरी और दिमाग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जान में विटामिन बी12 लो होने पर कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
Published : Jan 16, 2026 07:00 pm IST, Updated : Jan 16, 2026 07:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
विटामिन बी12 शरीर में स्टोर हो जाता है। लेकिन लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी रहने से शरीर में परेशानियां पैदा होने लगती हैं। जब आपके शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा कम हो जाती है, तो सबसे पहले असर खून पर पड़ता है।
2/5Image Source : Freepik
विटामिन बी12 कम होने पर लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या घटने लगती है, जिससे एनीमिया हो जाता है। इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और इंसान दिनभर थका हुआ और कमजोर महसूस करता है।
3/5Image Source : Freepik
विटामिन बी12 की कमी होने पर तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होता है। हाथ-पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन, संतुलन बिगड़ना और भूलने की समस्या बढ़ सकती है। इन समस्याओं को लंबे समय तक इग्नोर करना मुश्किल पैदा कर सकता है।
4/5Image Source : Freepik
अगर किसी के शरीर में लंबे समय तक कमी रहती है तो मानसिक रोग भी परेशान कर सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी होने पर बुढ़ापे में डिमेंशिया और डिप्रेशन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
5/5Image Source : Freepik
विटामिन बी12 की कमी से पर्निशियस एनीमिया, न्यूरोपैथी से जुड़ी परेशानियां, डिमेंशिया, दिल की बीमारियां हो सकती हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढता है। थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है।