How to make the brain sharp: क्या आप भी शार्प ब्रेन के मालिक बनना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में खाने-पीने की कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।
Published : Apr 30, 2026 08:46 pm IST, Updated : Apr 30, 2026 08:46 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपनी याददाश्त और दिमाग को तेज करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आइए आपको दिमाग के लिए फायदेमंद कुछ खाने-पीने की चीजों के बारे में बताते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से ड्राई फ्रूट्स को ब्रेन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। दिमाग को शार्प बनाने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। आप अखरोट और बादाम का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर आप अपनी याददाश्त को सुधारना चाहते हैं या फिर ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियों को भी दिमाग की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
4/5Image Source : FREEPIK
दिमाग तेज करने के लिए आप कुछ फलों को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और जामुन को ब्रेन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दिमाग को तेज करने के लिए खट्टे फलों का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है।
5/5Image Source : FREEPIK
हालांकि, आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से ही अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।