Published : Jan 21, 2026 08:39 pm IST, Updated : Jan 21, 2026 08:39 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सुबह-सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। इस सलाह के पीछे कई फायदे छिपे हैं। हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लग जाएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत, गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस आदत को फॉलो करना शुरू कर दीजिए। गुनगुना पानी पीने से गैस की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉडी की डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी इस आदत को फॉलो किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
अगर आप गले की खराश से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आदत आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। इतना ही नहीं बलगम और बंद नाक जैसी सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
5/5Image Source : FREEPIK
रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आप सुबह गुनगुना पानी पी सकते हैं। गुनगुना पानी पीने की आदत आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।