सर्दियों में रोज एक तिल का लड्डू खाने से क्या होता है?
सर्दियों में रोज एक तिल का लड्डू खाने से क्या होता है?
Sesame laddu benefits: पुराने जमाने से तिल के लड्डुओं को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। आइए सर्दियों में पोषक तत्वों से भरपूर इस लड्डू का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
Published : Dec 06, 2025 08:44 pm IST, Updated : Dec 06, 2025 08:44 pm IST
1/5Image Source : Shalini's Kitchen/YT
क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू खाने से आपकी ओवरऑल हेल्थ काफी हद तक सुधर सकती है? आइए जानकारी हासिल करते हैं कि दादी-नानी के जमाने से सर्दियों में पोषक तत्वों से भरपूर तिल के लड्डू का सेवन करने की सलाह क्यों दी जाती रही है...
2/5Image Source : FREEPIK
तिल के लड्डू को डाइट प्लान में शामिल करने से बॉडी को गर्माहट मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिल के लड्डू की तासीर गर्म होती है। अगर आपको ज्यादा ठंड महसूस होती है, तो आपको हर रोज एक तिल के लड्डू का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
3/5Image Source : N'Oven - Cake & Cookies/YT
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी तिल के लड्डुओं का सेवन किया जा सकता है। जो लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से सर्दियों के मौसम में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, वो अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर तिल के लड्डू खा सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक तिल के लड्डुओं को हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और जोड़ों के दर्द की समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो तिल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
5/5Image Source : Kanak's Kitchen/YT
तिल के लड्डू गट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से तिल के लड्डू खाएं और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद का बचाव करें। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।