रोजाना तुलसी का काढ़ा पीने से शरीर में क्या होता है?
रोजाना तुलसी का काढ़ा पीने से शरीर में क्या होता है?
तुलसी का पौधा औषधीय गुणों की खान है, और रोज सुबह इसका काढ़ा पीना आपके शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर सकता है। आयुर्वेद में तुलसी को 'जड़ी-बूटियों की रानी' कहा गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं रोजाना सुबह इसका काढ़ा पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : May 16, 2026 11:15 am IST, Updated : May 16, 2026 11:15 am IST
1/5Image Source : magnific
तुलसी में विटामिन सी और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है, जिससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते।
2/5Image Source : magnific
अगर आपको बार-बार जुकाम, खांसी या कफ की शिकायत रहती है, तो तुलसी का काढ़ा फेफड़ों के लिए अमृत समान हो सकता है। यह बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी सांस संबंधी बीमारियों में आराम देता है।
3/5Image Source : magnific
तुलसी एक बेहतरीन एडाप्टोजेन है। यह शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन यानी 'कोर्टिसोल' के स्तर को नियंत्रित करती है। इसे रोज पीने से दिमाग शांत होता है और मानसिक थकान दूर होती है।
4/5Image Source : magnific
तुलसी का काढ़ा पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पाचन एंजाइम्स को बढ़ावा देता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। अगर आपको एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या है, तो यह उसमें काफी राहत देता है।
5/5Image Source : magnific
कुछ शोध बताते हैं कि तुलसी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारियों के खतरे को भी टालती है।