केला खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? एक दिन में कितना खाएं
केला खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? एक दिन में कितना खाएं
कई लोग रोज केला खाते हैं, लेकिन इसे खाने का सही समय नहीं जानते जिस वजह से सर्दी जुक़ाम जैसी कई दिकक्तें हो जाती हैं। चलिए जानते हैं केला खाने का सबसे अच्छा समय क्या है, एक दिन में कितने केले खाने चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
Published : May 17, 2026 02:23 pm IST, Updated : May 17, 2026 02:23 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
केला एक ऐसा सुपरफूड है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। कई लोग रोज केला खाते हैं, लेकिन इसे खाने का सही समय नहीं जानते जिस वजह से सर्दी जुक़ाम जैसी कई दिकक्तें हो जाती हैं। इसलिए समय समय और सही मात्रा में केला खाना फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं केला खाने का सबसे अच्छा समय क्या है, एक दिन में कितने केले खाने चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
बता दें, केला कई बेहतरीन पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
सुबह नाश्ते के साथ या वर्कआउट से पहले केला खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। केला खाने का सबसे सही समय दोपहर 11 बजे से लेकर 2 बजे तक का है। रात के समय केला खाने से बचना चाहिए।
4/5Image Source : UNSPLASH
केला शरीर को तुरंत एनर्जी देने, पाचन बेहतर बनाने, कब्ज से राहत दिलाने, दिल और ब्लड प्रेशर को स्वस्थ रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने, वजन कंट्रोल करने और कमजोरी-थकान दूर करने में मदद करता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
एक व्यक्ति दिन में 1 से 2 केले आराम से खा सकता है। हालांकि, ज्यादा केला खाने से शरीर में कैलोरी और शुगर की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। डायबिटीज से जूझ रहे लोग केला खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।