1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. पैरों में जलन होने के पीछे हो सकती हैं ये वजहें, सामान्य समझकर न करें नज़रअंदाज़

पैरों में जलन होने के पीछे हो सकती हैं ये वजहें, सामान्य समझकर न करें नज़रअंदाज़

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jan 14, 2026 11:24 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 11:28 pm IST
कई बार लोगों को पैरों में जलन होने लगता है। लेकिन इसे सामान्य समझकर लोग नज़रअंदाज़ करते हैं। ऐसा करना इसे बढ़ावा देने जैसा है। पैरों में जलन कई बार शरीर में हो रही कुछ गड़बड़ियों का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं पैरों में जलन होने के पीछे कौन सी वजहें हो सकती हैं?
1/5 Image Source : freepik

हाई ब्लड प्रेशर के कारण: जिन लोगों का बीपी हाई होता है उनमें अक्सर पैरों में जलन की समस्या देखी जाती है। दरअसल, यह रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुँचाकर रक्त संचार कम करता है, जिससे पैरों की नसों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते और हाई बीपी का कारण बनता है।
2/5 Image Source : unsplash
हाई ब्लड प्रेशर के कारण: जिन लोगों का बीपी हाई होता है उनमें अक्सर पैरों में जलन की समस्या देखी जाती है। दरअसल, यह रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुँचाकर रक्त संचार कम करता है, जिससे पैरों की नसों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते और हाई बीपी का कारण बनता है।
डायबिटीज: डायबिटीज के कारण भी पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से न्यूरोपैथी की समस्या होने लगती है। इसके नस डैमेज होने लगती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जो कि पैरों में जलन का कारण बनता है।
3/5 Image Source : freepik
डायबिटीज: डायबिटीज के कारण भी पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से न्यूरोपैथी की समस्या होने लगती है। इसके नस डैमेज होने लगती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जो कि पैरों में जलन का कारण बनता है।
हाइपोथायरायडिज्म: हाइपोथायरायडिज्म में शरीर थायरायड हार्मोन का प्रोडक्शन सही से नहीं कर पाती है। इसकी कमी शरीर में कई प्रोसेस को धीमा कर देता है और ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। इस में कई बार शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है, सूजन आने लगती है जिससे पैरों की नसों पर जोर पड़ता है और पैरों में जलन महसूस होती है।
4/5 Image Source : freepik

नसों में सूजन: नसों में सूजन कई कारणों से हो सकता है। ये लिवर, किडनी और मोटापे जैसी गंभीर बीमारी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में पैरों पर प्रेशर क्रिएट होता है जिसकी वजह से हम अपने पैरों में जलन महसूस करते हैं। तो, अगर आपके पैरों में लगातार जलन रहती है तो आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए और सही कारणों का पता करके समय से अपना इलाज करवाना चाहिए।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement