Published : Feb 13, 2025 11:58 am IST, Updated : Feb 13, 2025 12:04 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गलत पॉश्चर में बैठना, ज्यादा स्ट्रेस लेना, लंबे समय तक बैठे रहना, इस तरह के फैक्टर्स सर्वाइकल का कारण बन सकते हैं। अगर आप भी सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आपको सर्वाइकल है, तो आपको हल्दी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। करक्यूमिन युक्त हल्दी सूजन और दर्द को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।
3/5Image Source : Freepik
जिन लोगों को सर्वाइकल है, उनके लिए नट्स का सेवन करना भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप साबुत अनाज को भी अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन भी कर सकते हैं। अदरक में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो सर्वाइकल समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है।
5/5Image Source : Freepik
पोषक तत्वों से भरपूर दलिया भी सर्वाइकल के दर्द को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा आप सोया भी कंज्यूम कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।