जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें सुबह-सुबह क्या खाना चाहिए?
जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें सुबह-सुबह क्या खाना चाहिए?
What should people with diabetes eat: क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार हैं? अगर हां, तो आपको सुबह-सुबह इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
Published : Jan 22, 2026 09:39 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 09:39 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
डायबिटीज के बढ़ते हुए मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देना चाहिए। आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : Acharya Manish Ji/YT
आयुर्वेद के मुताबिक भीगे हुए मेथी दाने डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। मेथी दाने में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि जब इन्हें रात भर पानी में भिगोए रखने के बाद कंज्यूम किया जाता है, तब ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
फाइबर से भरपूर ओट्स और दलिया सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, तो हर रोज पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स या फिर दलिया खा सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल कीजिए और महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कीजिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।