1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में लू-डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या खाएं-पिएं?

गर्मियों में लू-डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या खाएं-पिएं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Apr 20, 2025 10:04 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 10:04 pm IST
क्या आप गर्मी के प्रकोप से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। तरबूज और खरबूज जैसे फलों का सेवन कर आप लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप गर्मी के प्रकोप से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। तरबूज और खरबूज जैसे फलों का सेवन कर आप लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं।
गर्मियों में दही का सेवन करके भी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। घर से बाहर निकलने से पहले आपको छाछ पी लेनी चाहिए। दही या फिर छाछ के अलावा आप नींबू पानी या फिर नारियल पानी को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
गर्मियों में दही का सेवन करके भी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। घर से बाहर निकलने से पहले आपको छाछ पी लेनी चाहिए। दही या फिर छाछ के अलावा आप नींबू पानी या फिर नारियल पानी को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
खीरा और ककड़ी जैसी चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व गर्मियों में आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो संतरे या फिर संतरे के जूस को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर लू से बच सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
खीरा और ककड़ी जैसी चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व गर्मियों में आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो संतरे या फिर संतरे के जूस को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर लू से बच सकते हैं।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप सत्तू को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल के शरबत में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व गर्मियों में आपके शरीर और आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।
4/5 Image Source : Social
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप सत्तू को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल के शरबत में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व गर्मियों में आपके शरीर और आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।
इसके अलावा आपको अपने शरीर में पानी की कमी को पैदा नहीं होने देना है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश कीजिए जिससे आप डिहाइड्रेशन का शिकार न बन पाएं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement