डेंगू होने पर क्या खाना चाहिए, जिससे तेजी से हो रिकवरी
डेंगू होने पर क्या खाना चाहिए, जिससे तेजी से हो रिकवरी
Diet In Dengue Recovery: दवाओं के साथ हेल्दी डाइट भी डेंगी की रिकवरी को तेज बनाने में अहम रोल प्ला करती है। इसलिए डेंगू के मरीज के खाने और लिक्विड डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। जानिए डेंगू होने पर क्या खाना चाहिए?
Published : Aug 07, 2025 09:30 am IST, Updated : Aug 07, 2025 09:30 am IST
1/7Image Source : Freepik
डेंगू का बुखार बहुत तेज होता है। अगर समय रहते मरीज को अच्छा इलाज न मिले तो डेंगू से संक्रमित व्यक्ति की प्लेटलेट्स घटने लगती हैं। जिससे स्थिति खतरनाक हो सकती है। ऐसे में डेंगू के मरीज की डाइट का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत हो जाती है।
2/7Image Source : Freepik
डॉ. मनीषा अरोड़ा (डायरेक्टर ऑफ इंटरनल मेडिसिन, सीके बिड़ला अस्पताल दिल्ली) ने बताया कि डेंगू के मरीज के हाइड्रेशन पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए। इससे रिकवरी तेजी से होगी और बुखार भी कंट्रोल होने लगेगा।
3/7Image Source : Freepik
डेंगू के मरीज को दिन भर में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने चाहिए। आप नॉर्मल उबला हुआ पानी, नारियल पानी, ओआरएस घोल, ग्लूकोन-डी या सूप पी सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और बॉडी हाइड्रेट रहेगी।
4/7Image Source : Freepik
डेंगू होने पर हैवी और ठोस खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जरूरी तरल पदार्थों का सेवन कम हो सकता है। इस दौरान थोड़ा-थोड़ा, बार-बार और हल्का भोजन करना सही होता है। सॉलिड खाने में आसानी से पचने वाली चीजें ही खाएं।
5/7Image Source : Freepik
मरीज को कम तेल में हल्की पकी हुई हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खाने की सलाह दी जाती है। गाजर, कद्दू और ब्रोकली जैसी सब्जियां पौष्टिक होती हैं और पाचन तंत्र के लिए अच्छी होती हैं। सीजनल फल भी खा सकते हैं।
6/7Image Source : Freepik
विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जैसे संतरा खाएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोज सेब, अनार, अमरूद, पपीता और केले शामिल करें। हालांकि, केले का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ये दूसरे फलों से भारी होता है। पपीता खूब खाएं।
7/7Image Source : Freepik
डेंगू में कीवी को लेकर लोग काफी एक्साइडेट हो जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कीवी खाने से ही डेंगू ठीक हो जाएगा। हां कीवी चूंकि विटामिन सी से भरपूर फल है। इसमें फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं।