डायबिटीज को कंट्रोल करने में माहिर हैं ये 5 सब्जियां, नेचुरली कम होने लगेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज को कंट्रोल करने में माहिर हैं ये 5 सब्जियां, नेचुरली कम होने लगेगा ब्लड शुगर
Vegetables For Diabetes Control Naturally: डायबिटीज के मरीज को इन 5 सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जानिए शुगर के मरीज के लिए फायदेमंज सब्जियां कौन सी हैं जो डायबिटीज को कम करती हैं?
Published : Dec 09, 2024 12:08 pm IST, Updated : Dec 09, 2024 12:08 pm IST
1/5Image Source : Freepik
डायबिटीज में करेला को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। करेला में हाइपोग्लाइकेमिक यानि खून में ब्लड शुगर को कंट्रोन करने गुण होते हैं। जिससे शुगर कम होता है। डायबिटीज टाइप 2 में करेला सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसलिए शुगर के मरीज को करेला का जूस और सब्जी खानी चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
पालक को भी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पालक में भरपूर फाइबर और आयरन होता है। पालक खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रो रहता है। डायबिटीज के रोगियों को पालक जरूर खाना चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
भिंडी को भी डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। भिंडी में लो कैलोरी और हाई फाइबर होता है। जिससे ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार तरीके से काम करती है। भिंडी में विटामिन सी, विटामिन के और जिंक भी होता है। इसमें पाया जाने वाला हाई फाइबर ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है।
4/5Image Source : Freepik
ब्रोकली भी फाइबर से भरपूर हरी सब्जी है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। ब्रोकली में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शुगर को एकदम शूट होने से बचाते हैं। ब्रोकली विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है। इसलिए रोजाना ब्रोकली जरूर खाएं।
5/5Image Source : Freepik
शकरकंद भले ही स्वाद में मीठी होती हैं, लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रोजाना शकरकंद खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। शकरकंद खाने से खून में कार्ब्स धीरे-धीरे पहुंचता है। शुगर के मरीज शकरकंद खा सकते हैं।