कद्दू की सब्जी खाना में टेस्टी लगती है। यह सब्जी हल्की होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सब्जी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चलिए जानते हैं किन लोगों को कद्दू की सब्जी नहीं खानी चाहिए?
Published : Jun 07, 2026 02:56 pm IST, Updated : Jun 07, 2026 02:56 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
कद्दू की सब्जी खाना में टेस्टी लगती है। यह सब्जी हल्की होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सब्जी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चलिए जानते हैं किन लोगों को कद्दू की सब्जी नहीं खानी चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
लो बीपी में: कद्दू के बीज ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, अगर आप हाई बीपी की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो अपनी डाइट में कद्दू को शामिल करने से पहले डॉक्टर से बात करें।
3/5Image Source : UNSPLASH
पेट खराब हो जाए तब: अगर आपका पेट खराब है या फिर आपको दस्त, गैस या अपच से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में कद्दू का सेवन न करें। अगर आपका मन कर रहा है खाने का तो आप कम मसाले वाला या उबला हुआ कद्दू की सब्जी का सेवन कर सकते हैं लेकिन उससे पहले डॉक्टर से ज़रूर पूछें।
4/5Image Source : UNSPLASH
एलर्जी होने पर: कई लोगों को कद्दू से एलर्जी हो सकती है। अगर कद्दू की सब्जी खाने पर आपको त्वचा में खुजली, रैशेज या सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें।
5/5Image Source : UNSPLASH
फूड पॉइज़निंग होने पर: फूड पॉइज़निंग होने पर कद्दू की सब्जी का सेवन आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। इस कंडीशन में सब्जी का सेवन पेट में सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है