Oil In The Navel In Winter: दादी-नानी के जमाने से सर्दियों में नाभि में तेल डालने की सलाह दी जाती रही है। आइए जानते हैं कि आपको नाभि में डालने के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल करना चाहिए...
Published : Nov 18, 2025 09:28 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 09:28 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आयुर्वेद के मुताबिक नाभि में तेल लगाने की आदत, आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अगर आपने रेगुलरली अपनी नाभि में तेल लगाया, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में नाभि में कौन सा तेल लगा सकते हैं?
2/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से सर्दियों के मौसम में नाभि में सरसों का तेल डालना अच्छा माना जाता रहा है। इस बार आपको भी सर्दियों में हर रोज नियम से अपनी नाभि में सरसों का तेल डालना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस नियम को फॉलो करने से आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं...
3/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सर्दियों में नाभि में सरसों का तेल लगाना शुरू कर देंगे, तो आपके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। इस छोटे से नियम को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आपको ठंड कम महसूस होगी और शरीर में पैदा होने वाली अकड़न भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि नाभि में तेल लगाने से आपकी गट हेल्थ भी सुधर सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक नाभि का सीधा संबंध आंतों से होता है। हर रोज नाभि में सरसों का तेल लगाने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। नाभि में सरसों का तेल लगाने की आदत, पेट की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में नाभि में सरसों का तेल लगाने से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए भी नाभि में तेल लगाया जा सकता है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।