Published : Oct 10, 2025 08:25 pm IST, Updated : Oct 10, 2025 08:25 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
कहीं आप भी हाई ब्लड शुगर लेवल के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों को बार-बार मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपकी ये लापरवाही आपकी सेहत को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है।
2/5Image Source : FREEPIK
रात में बार-बार पेशाब आना, इस तरह का लक्षण हाई ब्लड शुगर लेवल की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से बार-बार प्यास लगना या फिर मुंह सूखना, इस तरह के लक्षणों का सामना भी करना पड़ सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको रात में पसीना आता है? अगर हां, तो जरूरी नहीं है कि ये लक्षण मामूली हो क्योंकि हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से इस लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से हाथ-पैर में झनझनाहट भी हो सकती है।
4/5Image Source : PEXELS
रात में बार-बार नींद खुल जाना, ये लक्षण दिखाई देने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण न केवल बार-बार नींद टूटती है बल्कि रात में बेचैनी भी महसूस हो सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण हाई ब्लड शुगर लेवल की तरफ इशारा कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।