रात में क्यों नहीं खाना चाहिए दही, जान लीजिए क्या है Dahi खाने का सही समय
रात में क्यों नहीं खाना चाहिए दही, जान लीजिए क्या है Dahi खाने का सही समय
How to consume curd: रात में दही से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि अगर आप रात में दही का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है।
Published : Apr 09, 2026 07:48 pm IST, Updated : Apr 09, 2026 07:48 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आयुर्वेद के मुताबिक रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप रात में दही खाते हैं, तो सर्दी, खांसी, गले में खराश और बलगम जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। ठंडी तासीर वाला दही रात में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
अब सवाल ये उठता है कि आखिर दही खाने का सही समय क्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर दही को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत पर नेगेटिव नहीं बल्कि ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आयुर्वेद के मुताबिक दही खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का है। अगर आप लंच के टाइम पर दही का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकता है। इस समय औषधीय गुणों से भरपूर दही खाने से गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
4/5Image Source : Pixabay
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी दही का सेवन किया जा सकता है। दही में मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी दही का सेवन किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो एक्सरसाइज करने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर दही को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।