हेल्दी दिखने वाली ये चीज़ें आपकी सेहत के लिए हैं बेहद नुकसानदायक, भूलकर भी न खाएं
हेल्दी दिखने वाली ये चीज़ें आपकी सेहत के लिए हैं बेहद नुकसानदायक, भूलकर भी न खाएं
फिटनेस को लेकर जागरूक हुए लोगों के लिए मार्केट में आजकल डाइट सोडा से लेकर डाइट नमकीन तेजी से बिक रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन कुछ चीज़ों का सेवन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए आज वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) के मौके पर जानते हैं वो कौन
Published : Oct 16, 2024 05:09 pm IST, Updated : Oct 16, 2024 05:18 pm IST
1/7Image Source : social
आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर सचेत हो गए हैं। फिट रहने के लिए लोग अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखते हैं। लेकिन जब कई बार मीठा, नमकीन या ड्रिंक जैसे चीज़ों को खाने पीने का मन करता है तो लोग उसका हेल्दी सब्स्टीट्यूट तलाश करते हैं। फिटनेस को लेकर जागरूक हुए लोगों के लिए मार्केट में आजकल डाइट सोडा से लेकर डाइट नमकीन तेजी से बिक रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन चीज़ों का सेवन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए, आज वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) के मौके पर जानते हैं वो कौन से फ़ूड हैं जो दिखते तो हेल्दी हैं लेकिन असल में हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
2/7Image Source : social
फ्रूट जूस को हेल्दी समझकर लोग इसक सेवन करते हैं लेकिन पैकेट वाले जूस में फाइबर नहीं होता है और शुगर की मात्रा भी बहुत ज़्यादा होती है। ऐसे में इसे नाश्ते के समय पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
3/7Image Source : social
इन दिनों मार्केट में डाइट नमकीन धड़ल्ले से बिक रही है। डाइट में लोग इसे जमकर खाते भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन पैकेज्ड स्नैक्स में साल्ट, फाइट बहुत ज़्यादा होता है जो शरीर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को बहुत तेजी से बढ़ाते हैं। इस कारण, कोरोनरी बीमारी, स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।
4/7Image Source : social
लंबे समय तक डाइट सोडा का सेवन करने से शरीर की चर्बी तेजी से बढ़ती है। डाइट सोडा आपके मोटापा का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
5/7Image Source : social
एनर्जी बार में चीनी बहुत ज़्यादा होती है। बहुत ज़्यादा चीनी खाने से टाइप 2 डायबिटीज़, मोटापा और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
6/7Image Source : social
फ्लेवर्ड दही में चीनी बहुत ज़्यादा होती है। इसमें ऊपर कम से कम 10 ग्राम या उससे ज़्यादा चीनी डाली जाती है। फ्लेवर्ड दही की बजाय सादा दही लें। शुगर के मरीजों को तो भूलकर भी इस दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
7/7Image Source : social
ग्रैनोला कम मात्रा में खाने पर सेहतमंद रहता है, इसमें मौजूद ओट्स, नट्स, बीज और सूखे मेवे कुछ फाइबर प्रदान करते हैं जो दिल और आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन इसमें चीनी का इस्तेमाल ज़्यादा होता है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा या कभी कभार करें।