Published : Jun 18, 2026 01:01 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 01:01 pm IST
1/5Image Source : unsplash
लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो एक साथ कई काम करता है। यह पाचन को बेहतर करने से लेकर शरीर से वेस्टेज को निकलने में अहम भूमिका निभाता है। यह अपना काम बेहद शांति से करता है इसलिए जब तक इससे जुड़ी समस्याएं सत्तर से अस्सी प्रतिशत तक न पहुंच जाए तब तक पता नहीं चलता। खराब खानपान और बिगड़ी लाइफ स्टाइल के साथ फैटी लिवर की बीमारी बेहद आम है। ऐसे में आपको फैटी लिवर है या नहीं या आपका लिवर कितना हेल्दी है इस बारे में जानकारी दे रहे हैं डॉक्टर सलीम ज़ैदी। डॉक्टर के अनुसार, आप घर पर ही इन कुछ आसान तरीकों से पता कर सकते हैं कि आपका लिवर कितना हेल्दी है?
2/5Image Source : unsplash
दाई तरफ की पसलियों को दबाएं: अपने दाई तरफ के सबसे नींचे वाले पसली के ठीक नीचे दो से तीन उंगली से दबाएं और गहरी सांस लें। सांस लेते हुए उसे और अंदर की तरफ जोर से दबाएं। अगर दबाते समय वहां आपको बहुत ज़्यादा दर्द या भारीपन महसूस हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वहां दर्द का मतलब है कि आपके लिवर में सूजन है।
3/5Image Source : unsplash
वॉल सिट्स: दिवार की तरफ पीटकर खड़े हो जाएं और फिर उसी के सहारे ऐसे बैठें जैसे आप कुर्सी पर बैठें हो। पीठ दिवार से सटी और घुटने 90 डिग्री पर मुड़े होने चाहिए। इस पोजीशन को वॉल सिट्स कहते हैं। अगर आप 15 से 20 सेकेंड तक ऐसे बैठे रहते हैं तो इसका मतलब है कि आपका लिवर हेल्दी है। लेकिन अगर आपके पैर कांप रहे हैं, और आप बैठ नहीं पा रहे हैं तो इसक मतलब है कि आपका लिवर कमजोर हो रहा है।
4/5Image Source : unsplash
जीभ और आंखों से करें पता: आप अपनी आंख और जीभ को ध्यान से देखें। अगर आपकी आंखों में हल्का पीलापन और जीभ में सफेद परत दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपका लिवर अनहेल्दी है। दरअसल, आंखों में हल्का पीलापन और जीभ में सफेद परत दिखने का मलतब है कि शरीर में बिलीरुबिन बढ़ रहा है। बिलीरुबिन को शरीर से निकलने का काम लिवर का होता है। लेकिन जब लिवर अनहेल्दी होता है तब इसे वह अच्छी तरह से निकाल नहीं पाता है/
5/5Image Source : unsplash
20 सेकंड तक पेट को करें अंदर: अपने पेट को पूरी ताकत से अंदर की तरफ खींचें और इस पोजीशन को 20 सेकंड तक होल्ड करें। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो इसका मतलब है कहीं न कहीं आपका लिवर बीमार है।