1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने दुनिया को दिखाई रूस की महाविनाशक ताकत, देखें तस्वीरें

यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने दुनिया को दिखाई रूस की महाविनाशक ताकत, देखें तस्वीरें

Published : May 09, 2022 06:54 pm IST,  Updated : May 09, 2022 06:54 pm IST
Russia Victory Day: यूक्रेन में जंग के बीच रूस ने आज विक्ट्री डे का जश्न मनाया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को में विक्ट्री डे परेड की सलामी ली। यूक्रेन में जारी जंग की तुलना दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों के खिलाफ लाल सेना के जंग से की। पुतिन ने अपनी स्पीच में कहा कि यूक्रेन में रूसी सेना देश की सुरक्षा के लिए लड़ रही है। इस दौरान पुतिन ने विक्‍ट्री डे के मौके पर दुनिया के समक्ष रूस की महाविनाशक ताकत का खुलकर प्रदर्शन किया है।
1/8 Image Source : AP

रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ अपने युद्ध को स्पेशल ऑपरेशंस का नाम दिया है और कहता है कि उसका मकसद यूक्रेन को नए नाज़ियों के शिकंजे से आजाद कराना है।
2/8 Image Source : AP

रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ अपने युद्ध को स्पेशल ऑपरेशंस का नाम दिया है और कहता है कि उसका मकसद यूक्रेन को नए नाज़ियों के शिकंजे से आजाद कराना है।

मास्‍को के विक्‍ट्री डे परेड में रूस ने अपनी यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल को शामिल किया। यह मिसाइल अमेरिका को भी तबाह करने की ताकत रखती है।
3/8 Image Source : AP

मास्‍को के विक्‍ट्री डे परेड में रूस ने अपनी यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल को शामिल किया। यह मिसाइल अमेरिका को भी तबाह करने की ताकत रखती है।

रूस ने अत्‍याधुनिक टैंक, तोपें और S-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम को भी विक्‍ट्री डे परेड में शामिल किया।
4/8 Image Source : AP

रूस ने अत्‍याधुनिक टैंक, तोपें और S-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम को भी विक्‍ट्री डे परेड में शामिल किया।

रूस ने विक्‍ट्री डे परेड के दौरान यार्स अंतरमहाद्वीपीय थर्मोन्‍यूक्लियर मिसाइल का प्रदर्शन किया जो करीब 12 हजार किमी तक मार सकती है।
5/8 Image Source : AP

रूस ने विक्‍ट्री डे परेड के दौरान यार्स अंतरमहाद्वीपीय थर्मोन्‍यूक्लियर मिसाइल का प्रदर्शन किया जो करीब 12 हजार किमी तक मार सकती है।

रूस ने इस परेड में 130 से ज्‍यादा हथियारबंद वाहनों को शामिल किया। इसमें टी-34 टैंक भी शामिल था जिसने हिटलर की सेना को दूसरे विश्‍वयुद्ध में मात देने में मदद की थी।
6/8 Image Source : AP

रूस ने इस परेड में 130 से ज्‍यादा हथियारबंद वाहनों को शामिल किया। इसमें टी-34 टैंक भी शामिल था जिसने हिटलर की सेना को दूसरे विश्‍वयुद्ध में मात देने में मदद की थी।

यूक्रेन में मारे गए सैनिकों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ अपने युद्ध को स्पेशल ऑपरेशंस का नाम दिया है।
7/8 Image Source : AP

यूक्रेन में मारे गए सैनिकों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ अपने युद्ध को स्पेशल ऑपरेशंस का नाम दिया है।

रूसी सेना ने सोमवार को अपने हमले और तेज किए। रूसी हमलों में तेजी ऐसे समय आई है जब मॉस्को में ‘विजय दिवस’ का जश्न मनाया जा रहा है।
8/8 Image Source : AP

Advertisement