बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के लिए कमर कस ली है। अभिनेत्री इस फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की भूमिका में हैं। शाबाश मिट्ठू, मिताली राज एक बायोपिक फिल्म है।
हाल ही में तापसी को फिल्म में मिताली राज जैसे नजर आने, और उनके जैसे शॉट्स लगाने की प्रेक्टिस करते हुए देखा गया। के लिए क्रिकेट के प्रेक्टिस सेशन के दौरान ड्राइव करती हुई नजर आईं।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तापसी कवर ड्राइव लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों को फैंस काफी सराह रहे हैं। इस कवर ड्राइव की शाहिद कपूर ने भी तारीफ की है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर दो फोटो शेयर की थीं जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही थीं।
कुछ दिन पहले फिल्म शाबश मिट्ठू का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में तापसी को क्रिकेटर मिताली राज की तरह कवर ड्राइव लगाती नजर आ रही हैं।
संपादक की पसंद