1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय

Written By: Ritu Raj
Published : Jul 04, 2026 04:29 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 04:29 pm IST
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्सट्रा ऑयल को सोखने में सबसे कारगर मानी जाती है और यह रोमछिद्रों को साफ करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करें।
1/5 Image Source : Magnific

एलोवेरा त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए हाइड्रेट रखता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण त्वचा को ठंडक देते हैं और तेल को बढ़ने से रोकते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें।
2/5 Image Source : Magnific
एलोवेरा त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए हाइड्रेट रखता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण त्वचा को ठंडक देते हैं और तेल को बढ़ने से रोकते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें।
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करने और रोमछिद्रों को कसने में मदद करता है, जबकि दही त्वचा को पोषण देती है। एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
3/5 Image Source : Magnific
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करने और रोमछिद्रों को कसने में मदद करता है, जबकि दही त्वचा को पोषण देती है। एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और ह्यूमेक्टेंट गुण होते हैं। यह त्वचा को ऑयली बनाए बिना उसे नमी देता है, जिससे ऑयल का प्रोडक्शन संतुलित रहता है। चेहरे पर शहद की एक पतली परत लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें।
4/5 Image Source : Magnific
शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और ह्यूमेक्टेंट गुण होते हैं। यह त्वचा को ऑयली बनाए बिना उसे नमी देता है, जिससे ऑयल का प्रोडक्शन संतुलित रहता है। चेहरे पर शहद की एक पतली परत लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें।
ओट्स चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को सोखने औरडेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए ओट्स को हल्का पीस लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 2-3 मिनट सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement