ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा है फायदेमंद, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल
ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा है फायदेमंद, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल
अगर ठंड के इस मौसम में आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई हो गई है तो उससे छुटाकरा पाने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं रात को सोने से पहले एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
Published : Jan 20, 2026 11:55 pm IST, Updated : Jan 21, 2026 12:02 am IST
1/4Image Source : unsplash/freepik
एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन को सिर्फ रिपयेर ही नहीं करता है बल्कि त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है। अगर ठंड के इस मौसम में आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई हो गई है तो उससे छुटाकरा पाने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं रात को सोने से पहले एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
2/4Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा और नारियल: नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण त्वचा को गहराई से नमी देता है, रूखेपन से बचाता है और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाता है क्योंकि दोनों में हाइड्रेटिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
3/4Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा और चंदन: एक कप एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर इसे स्किन पर लगाएं। 20 मिनट बाद स्किन को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। इस रेमेडी को आप हफ्ते में तीन बार लगाएं।
4/4Image Source : freepik
एलोवेरा और गुलाब जल: एलोवेरा और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन त्वचा को रूखेपन से बचाता है। इन दोनों में हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। एलोवेरा गहराई से नमी देता है और गुलाब जल टोनर का काम करता है, जिससे त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ रहती है, खासकर सर्दियों में।