Published : Oct 04, 2025 12:29 pm IST, Updated : Oct 04, 2025 12:29 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि आपको अपने चेहरे को बेदाग बनाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन, थोड़ा सा हल्दी पाउडर, एक स्पून दूध या फिर गुलाब जल निकाल लीजिए। अब आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है और थोड़ी देर तक इस पैक को त्वचा पर लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेसन, हल्दी, दूध/गुलाब जल, इन सभी नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तत्व त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप दाग-धब्बों की समस्या को दूर कर अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।