आप प्यार में हैं या सिर्फ दोस्ती ही है? किन संकेतों से पता चलता है?
आप प्यार में हैं या सिर्फ दोस्ती ही है? किन संकेतों से पता चलता है?
Are you in love or just friends: क्या आप भी इस कंफ्यूजन में हैं कि आप सिर्फ दोस्त हैं या फिर जो कुछ भी आपको महसूस हो रहा है, वो प्यार है? आइए आपके इस कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करते हैं।
Published : Feb 09, 2026 11:36 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 11:36 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपनी लाइफ में मौजूद किसी खास शख्स को लेकर कंफ्यूज हैं कि आप दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है या फिर आप दोनों प्यार में हैं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप दोस्ती और प्यार के बीच में फर्क कर पाएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
क्या आप दोनों हर समय एक दूसरे के बारे में सोचते रहते हैं? क्या आप हर समय एक दूसरे से बात करने का बहाना ढूंढते रहते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आप दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा कुछ हो। अगर आप दोनों के बीच में प्यार है, तो आप अपने दिल की सारी बातें और डर एक दूसरे के साथ शेयर करते होंगे।
3/5Image Source : FREEPIK
वहीं, अगर आपके बीच में सिर्फ दोस्ती है, तो आप दोनों निस्वार्थ एक दूसरे के सुख-दुख में साथ तो रहेंगे लेकिन किसी भी तरह की रोमांटिक उम्मीद नहीं करेंगे। इमोशनल रूप से गहरा लगाव होने के बावजूद कोई रोमांटिक आकर्षण न होने पर समझ जाएं कि आप दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जब भी उस शख्स से आंखें मिलाते हैं या फिर उस शख्स का हाथ पकड़ते हैं या फिर उस शख्स के कंधे पर हाथ रखकर आपको कुछ अलग महसूस होता है, अच्छा लगता है, तो आपके बीच सिर्फ दोस्ती नहीं है, आपके बीच में प्यार का रिश्ता जन्म ले चुका है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं, उन्हें अक्सर स्पेशल फील कराने की कोशिश करते हैं, तो हो सकता है कि आप दोनों के बीच प्यार हो। एक साथ भविष्य के बारे में सोचना, एक दूसरे को भविष्य में शामिल करना भी प्यार में होने का संकेत हो सकता है।