बाथरूम में कौन से पौधे लगाने चाहिए, नमी और अंधेरे भी पनते हैं ये प्लांट
बाथरूम में कौन से पौधे लगाने चाहिए, नमी और अंधेरे भी पनते हैं ये प्लांट
Plants For Bathrooms: बाथरूम को सुंदर बनाने के लिए कुछ प्लांट लगा सकते हैं। इससे बाथरूम हराभरा और खूबसूरत दिखेगा। जानिए बाथरूम में कौन से प्लांट लगा सकते हैं, जो नमी में भी हरे-भरे रहें।
Published : Mar 13, 2026 01:46 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 01:46 pm IST
1/7Image Source : Freepik
बाथरूम घर की वो जगह है जहां से आपका दिन शुरू होता है और रात खत्म होती है। ऐसे में पूरे घर के साथ बाथरूम को भी खूबसूरत बनाना चाहिए। बाथरुम में नमी और कई बार अंधेरा रहता है। लेकिन फिर भी यहां कई पौधे जीवित रह सकते हैं। आइये जानते हैं बाथरूम में कौन से पौधे लगाने चाहिए।
2/7Image Source : Freepik
बाथरूम में स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं। ये हरा और धारियों वाला पौधा होता है जिसे आप हैंग करके भी रख सकते हैं। स्पाइडर प्लांट तेजी से बढ़ता है और बाथरूम में लगाने के लिए बेस्ट है। ये पौधा नमी और अंधेरे वाली जगह पर आसानी से जिंदा रहता है।
3/7Image Source : Freepik
पीस लिली वैसे को घर के अंदर आप कहीं भी रख सकते हैं। लेकिन इसे बाथरूम में भी रखा जा सकता है। हरे पत्तों और सफेद फूल वाला लिली का पौधा दिखने में खूबसूरत लगता है। ये हवा को साफ करता है। इसे नमी और कम रौशनी पसंद है।
4/7Image Source : Freepik
बाथरूम में लंबे समय तक जिंदा रहने वाला पौधा एलोवेरा है। एलोवेरा का वैसे शुष्क वातावरण पसंद है, लेकिन ये नमी को भी आसानी से सहन कर लेता है। एलोवेरा को थोड़े उजाले वाली जगह पर रख सकते हैं।
5/7Image Source : Freepik
एलोकेशिया ज़ेब्रिना भी बाथरूम में रख सकते हैं। इसके हरे पत्ते दिखने में खूबसूरत लगते हैं। इस पौधे को नमी वाली जगह पसंद हैं, इसलिए बाथरूम इसके लिए अच्छी जगह है। हालांकि इसे बाथरूम में धूप वाली जगह पर रखें।
6/7Image Source : Freepik
मॉन्स्टेरा आसानी से बाथरूम में जीवित रहने वाला पौधा है। इसे खासतौर से होटलों में बाथरूम में लगाया जाता है। इसकी कई किस्म आती हैं। मॉन्स्टेरा को ह्यूमिडिटी पसंद है और ये गर्म जगह पर भी बढ़ता है।
7/7Image Source : Freepik
बोस्टन फर्न भी आप बाथरूम में लगा सकते हैं। ये हराभरा पौधा बहुत खूबसूरत लगता है। ये नमी में आसानी से उगने वाला पौधा है। इसको धूप की ज्यादा जरूरत नहीं होती है।