बेसन या मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें
बेसन या मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें
लोग स्किन केयर में बेसन और मुल्तानी मिट्टी का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोग यह सवाल करते हैं कि दोनों में चेहरे के लिए क्या ज़्यादा फ़ायदेमदं है। तो हम आपको बता दें, ये दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे प्राकृतिक उपाय हैं। ये अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।
Published : Jul 04, 2025 01:13 pm IST, Updated : Jul 04, 2025 01:13 pm IST
1/5Image Source : AI
लोग स्किन केयर में बेसन और मुल्तानी मिट्टी का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोग यह सवाल करते हैं कि दोनों में चेहरे के लिए क्या ज़्यादा फ़ायदेमदं है। तो हम आपको बता दें, ये दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे प्राकृतिक उपाय हैं। ये अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कौन ज़्यादा बेहतर है।
2/5Image Source : social
बता दें, बेसन सामान्य से सूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा है। संवेदनशील त्वचा वाले भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। तैलीय त्वचा के लिए भी यह ठीक है, पर ज़्यादा तेल कंट्रोल के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहतर हो सकती है। आप अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करना चाहते हैं, मुंहासों का इलाज करना चाहते हैं, रोमछिद्रों को गहराई से साफ़ करना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी बेहतरीन विकल्प है। साथ ही यह एक्सफ़ोलिएशन और टैन हटाने के लिए भी बेस्ट है।
3/5Image Source : social
बेसन त्वचा को चमकाता है और धूप से हुए टैन व काले धब्बों को कम करता है। त्वचा से गंदगी, अशुद्धियाँ और ज़्यादा तेल हटाकर सफ़ाई करता है। दूध या दही के साथ मिलाने पर त्वचा को नमी देता है और मुलायम बनाता है। इसके लगातार इस्तेमाल से चेहरे के बारीक़ बाल भी कम होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : social
मुल्तानी मिटटी तैलीय त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। मुल्तानी मिट्टी की सबसे बड़ी ख़ासियत है अतिरिक्त तेल सोखने की क्षमता, जिससे त्वचा चिपचिपी नहीं रहती। यह रोमछिद्रों से गंदगी, मैल और को बाहर निकालकर गहराई से साफ़ करती है। इसके तेल सोखने और एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे और फुंसियों को कम करने, सूजन वाली त्वचा को शांत करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। यह ठंडक देती है, इसलिए सनबर्न, चकत्ते और जलन वाली त्वचा को शांत करने के लिए बेहतरीन है। जिनकी त्वचा बहुत सूखी उन्हें इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह त्वचा को सूखा बना सकती है।
5/5Image Source : social
कई लोग दोनों के फ़ायदे लेने के लिए फ़ेस पैक में बेसन और मुल्तानी मिट्टी को एक साथ मिलाते हैं। इससे आप एक साथ त्वचा को साफ़ कर सकते हैं, एक्सफ़ोलिएट कर सकते हैं, तेल को कंट्रोल कर सकते हैं और त्वचा को चमका सकते हैं। आप अपनी त्वचा की ज़रूरत के हिसाब से इनकी मात्रा एडजस्ट कर सकते हैं।