बेडशीट जब पुरानी हो जाती है यो ज्यादातर लोग उसे पोंछा बना लेते हैं या फिर फेंक देते हैं। लेकिन अगर हम यह कहें कि आप पुरानी बेडशीट से अपने घर को सजा सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा न? चलिए हम आपको बताते हैं कि पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल घर के मेकओवर के लिए कैसे करें?
2/6Image Source : UNSPLASH
स्टाइलिश पर्दे: आप अपनी प्रिंट वाली पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल पर्दे के लिए कर सकते हैं। थोड़ी सी सिलाई करके आप इन्हें विंडों के लिए रोड पॉकेट या आई लेट कर्टन्स में बदल सकते हैं, जो आपके घर को एकदम नया लुक देंगे।
3/6Image Source : YOUTUBE - @SimplifyYourSpace
सोफा या कुशन कवर: पुरानी बेडशीट को काटकर डिजाइनर सोफा कवर या कुशन कवर बनाए जा सकते हैं। यह दिखने भी में नया और यूनिक लगेगा। अगर आपकी बेडशीट सैटिन या वेलेवट की है तब तो आपके सोफा का लुक और भी खूबसूरत लगने लगेगा
4/6Image Source : UNSPLASH
टेबल रनर: अगर आपके घर का डाइनिंग टेबल खाली पड़ा अहइ तो आप पुरानी बेडशीट से उसके लिए टेबल रनर तैयार कर सकते हैं। अगर आपका बेडशीट ज़्यादा पुअरा है तो आप उसे डाई करके या पेंटिंग करके नया रूप दे सकते हैं।
5/6Image Source : YOUTUBE - @Anupama Jha
स्टाइलिश स्टोरेज बॉक्स: पुरानी बेडशीट से आप स्टोरेज के डिब्बों का कवर तैयार कर सकते हैं। इन पर फैब्रिक ग्लू की मदद से बेडशीट को चिपका दें। कवर लगने के बाद ये स्टोरेज बॉक्स और भी सुंदर लगने लगेंगे।
6/6Image Source : YOUTUBE - @Marifetli İşler
फ्लोर मैट: पुरानी बेडशीट की पट्टियां काटकर उन्हें चोटी की तरह गूंथ लें और उसके बाद सिलाई करके गोल शेप में रग बनाई जा सकती हैं।