Published : Mar 05, 2025 03:44 pm IST, Updated : Mar 05, 2025 03:44 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपको भी घूमने-फिरने का शौक है और आप मार्च के महीने में किसी जगह को एक्सप्लोर करने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपको भारत में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जहां की खूबसूरती मार्च के महीने में बढ़ जाती है।
2/5Image Source : Freepik
मार्च के महीने में घूमने के लिए केरल एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। केरल में स्थित मुन्नार से लेकर कोवलम और अलेप्पी तक, सभी जगह आपके माइंड को रिफ्रेश कर सकती हैं। यकीन मानिए यहां के नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
3/5Image Source : Freepik
अगर आप किसी धार्मिक जगह पर जाना चाहते हैं, तो आप मथुरा-वृंदावन को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। वहीं, अगर आप मथुरा-वृंदावन कई बार जा चुके हैं, तो आपको अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में वाराणसी का नाम जरूर शामिल करना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
क्या आपने कभी अंडमान एंड निकोबार आइलैंड को एक्सप्लोर किया है? मार्च का महीना, इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है, तो आपको कम से कम एक बार इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।
5/5Image Source : Social
अगर आप कभी भी दार्जलिंग नहीं गए हैं, तो मार्च के महीने में इस बेहद खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जलिंग की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस जगह को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है।