निर्मला सीतरमण ने किस बजट के दौरान कौन-सी साड़ी पहनीं, आप भी स्टाइल करें फॉलो
निर्मला सीतरमण ने किस बजट के दौरान कौन-सी साड़ी पहनीं, आप भी स्टाइल करें फॉलो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को आज पेश कर रही हैं। बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी हर बार सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती है। ब
Published : Feb 01, 2025 10:50 am IST, Updated : Feb 01, 2025 11:21 am IST
1/9Image Source : social
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को आज पेश कर रही हैं। बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी हर बार सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती है। बजट पेशी के दौरान हर बार वो कॉटन, सिल्क की बेहतरीन साड़ियां पहनकर आती हैं।ऐसे में चलिए देखते हैं वित्त मंत्री के बजट पेशी के बेहतरीन लुक्स।
2/9Image Source : social
इस बार निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करने के लिए क्रीम कलर की हैंडलूम साड़ी पहनी है। साड़ी का बॉर्डर गोल्डन कलर का है और किनारे पर मछली के खूबसूरत प्रिंट बने हैं। साड़ी के किनारे पर बनी मछलियों की पेंटिंग मधुबनी कला को दर्शाती है। सीतारमण ने क्रीम कलर की साड़ी के साथ लाल गोल्डन बॉर्डर वाले ब्लाउज और साड़ी की मैचिंग करती हुई क्रीम कलर की शाॅल को कैरी किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए यह साड़ी पहनी है। बता दें, दुलारी देवी पद्म श्री विजेता हैं।जब वित्त मंत्री ने मधुबनी का दौरा किया, तो उन्होंने दुलारी देवी से मुलाकात की थी।इस दौरान दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी उपहार स्वरुप दी थी और वित्त मंत्री से इसे बजट के दिन पहनने के लिए कहा था.
3/9Image Source : social
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2024 में अंतरिम बजट पेश करने के दौरान नीले रंग की कांथा साड़ी पहनें नज़र आई थीं। यह साड़ी बंगाल की महिलाएं पहनती हैं। इस साड़ी की एंब्रॉयडरी में जो सिलाई की जाती है उसे 'रनिंग स्टिच' कहते हैं। पारंपरिक रूप से इसे क्विल्ट्स, धोती और साड़ी पर ही बुना जाता था। वित्त मंत्री ने इस नीले रंग की कांथा साड़ी को बेज़ रंग के ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था।
4/9Image Source : social
साल 2024 में यूनियन बजट के दौरान वित्त मंत्री ऑफ व्हाइट कलर की सिल्क साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। इस साड़ी का बॉर्डर पर्पल रंग का था जिसपर गोल्डन वर्क हुआ था। इस साड़ी के साथ वो पर्पल रंग का ब्लाउज पहनें नज़र आई थीं जो उनके लुक को और भी अलहदा दिखा रहा था
5/9Image Source : social
2023 के बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री लाल रंग की साड़ी पहनें पहुंची थीं। इस साड़ी पर पर टेम्पल बॉर्डर बना था। बता दें, इस साड़ी को तैयार होने में कई दिनों का समय लगता है। यह संबलपुरी साड़ी है जिसकी कीमत 4 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक होती है। इसका प्रोडक्शन ओडिशा में किया जाता है। सांबलपुरी साड़ी पारंपरिक रूपांकन के समावेश के लिए जानी जाती है। इस साड़ी में शंख, चक्र , फूल और मंदिर, लाल-काले और सफेद रंग में इस्तेमाल किया जाता है जो ओडिया का मूल रंग होता है।
6/9Image Source : social
2022 में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिस्प ब्राउन सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर हर जगह ऑफ व्हाइट कलर में जिऑमेट्रिकल पैटर्न बना हुआ था।इस साड़ी के साथ उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। वित्त मंत्री अक्सर ऐसी ही हैंडलूम की साड़ियां पहने नज़र आती हैं। हैंडलूम की साड़ी उनकी पसंदीदा साड़ियों में से एक है।
2022 में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिस्प ब्राउन सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर हर जगह ऑफ व्हाइट कलर में जिऑमेट्रिकल पैटर्न बना हुआ था।इस साड़ी के साथ उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। वित्त मंत्री अक्सर ऐसी ही हैंडलूम की साड़ियां पहने नज़र आती हैं। हैंडलूम की साड़ी उनकी पसंदीदा साड़ियों में से एक है।
7/9Image Source : social
2021 में वित्त मंत्री लाल और व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहनकर बजट पेशी के लिए पहुंची थीं। पोचमपल्ली साड़ी रेशम इकत की बनी हुई होती हैं। यानी इकत साड़ियों को पोचमपल्ली साड़ियों के रूप में भी जाना जाता है।ये साड़ियां अपने ज्यामितीय पैटर्न और जीवंत रंगों के लिए जानी जाती हैं। वित्त मंत्री के इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग के सतह गोल्डन बॉर्डर का टच था। जटिल डिजाइनों और जीवंत रंगों के लिए प्रसिद्ध पोचमपल्ली साड़ी भारत की शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को समाहित करती है।
8/9Image Source : social
2020 के बजट के लिए, सीतारमण ने नीले रंग के बॉर्डर वाली एक गाढ़ी पीली रेशमी साड़ी चुनी - यह रंग संयोजन भारतीय संस्कृति में गहरा प्रतीकात्मक है।
9/9Image Source : social
2019 में, निर्मला सीतारमण का पहला बजट इतिहास की किताबों में दर्ज होने वाला था, न केवल उनकी नीतियों के कारण बल्कि उनके फैशन विकल्पों के कारण भी।