दिल्ली के इन मार्केट से खरीदें सालों-साल चलने वाले ऊनी गर्म कपड़े, कड़ाके की ठंड भी टेक देगी इनके आगे घुटने
दिल्ली के इन मार्केट से खरीदें सालों-साल चलने वाले ऊनी गर्म कपड़े, कड़ाके की ठंड भी टेक देगी इनके आगे घुटने
पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अगर आप मोटे ऊनी कपड़े खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको दिल्ली के इन मार्केट में ज़रूर जाना चाहिए। इन बाजारों में आपको कम बजट में अच्छे ऊनी कपड़े मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं कम पैसों में आपको कहां अच्छे ऊनी कपड़े मिलेंगे?
Published : Jan 03, 2025 03:08 pm IST, Updated : Jan 03, 2025 03:08 pm IST
1/5Image Source : social
दिल्ली नोएडा में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब हल्का फुल्का लेयरिंग करने से कुछ नहीं होगा। अगर आप मोटे ऊनी कपड़े खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको दिल्ली के इन मार्केट में ज़रूर जाना चाहिए। इन बाजारों में आपको कम बजट में अच्छे ऊनी कपड़े मिल जाएंगे। खास बात ये है कि यहां के ऊनी कपड़ों की चमक हमेशा बनी रहती है और आप जब भी इन्हें पहनें ये खूबसूरत लगते हैं। तो, चलिए जानते हैं कम पैसों में आपको कहां अच्छे ऊनी कपड़े मिलेंगे?
2/5Image Source : social
करोल बाग में राजधानी दिल्ली के लोग ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी कपड़ों की खरीदारी करते हैं। करोल बाग में साल भर मौसम के हिसाब से कपड़ों की भरमार रहती है। यहां सर्दियों के कपड़ों की सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी रेंज मिलती है। यहां आपको 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की जैकेट मिल सकती है। करोल बाग मार्केट सोमवार को बंद रहता है, इसलिए अपना शेड्यूल उसी हिसाब से बनाएं।
3/5Image Source : social
सरोजिनी मार्केट भी ऊनी कपड़ों के लिए बेहतरीन मार्केट में से एक है. यहाँ ज़्यादातर कॉलेज के लड़के और लड़कियाँ खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिसने एक बार यहाँ कपड़ों की खरीदारी कर ली, वह जीवन भर इसका मोह नहीं छोड़ सकता। यहाँ स्थानीय और ब्रांडेड दोनों तरह के कपड़े किफ़ायती दामों पर मिलते हैं। सरोजिनी नगर मार्केट सोमवार को बंद रहता है।
4/5Image Source : social
लाजपत नगर मार्केट साउथ दिल्ली के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। दिल्ली के दूसरे बाजारों की तुलना में लाजपत नगर मार्केट सस्ता तो नहीं है, लेकिन यहां सर्दियों के सभी तरह के कपड़े मिल जाते हैं। सोमवार को लाजपत नगर मार्केट बंद रहता है।
5/5Image Source : social
मजनू का टीला काफी मशहूर जगह है। लोग यहां दूर दूर से घूमने के लिए आते हैं। अगर आपको तिब्बती शर्ग-टॉप और स्वेटर्स खरीदना है तो आप यहां के मार्केट को एक्सप्लोर करना न भूलें। किफायती दाम में यहां से अच्छे से शॉपिंग कर सकते हैं। शॉपिंग के आलावा यह जगह खानपान के लिए भी काफी फेमस है।