आइस वाटर फेशियल स्किन के लिए है कितना फायदेमंद, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया
आइस वाटर फेशियल स्किन के लिए है कितना फायदेमंद, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया
आइस फेशियल इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं लेकिन यह तरीका त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है यह बता रही हैं डॉ. आंचल पंथ। चलिए जानते हैं आइस वाटर फेशियल के फायदे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
Published : Aug 27, 2026 12:33 pm IST, Updated : Aug 27, 2026 12:42 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
इन दिनों महिलाओं में आइस वाटर फेशियल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। माना जाता है कि चेहरे को ठंडे पानी में डुबोने या बर्फ लगाने से त्वचा ग्लोइंग नजर आ सकती है। लेकिन क्या यह तरीका वाकई त्वचा के लिए फायदेमंद है? डर्माफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ, बता रही हैं कि आइस वाटर फेशियल से त्वचा को कौन से फायदे मिल सकते हैं? इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है और किन लोगों को इससे बचना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
रेडनेस और पफीनेस होता है कम: डॉक्टर के मुताबिक, आइस वाटर फेशियल से चेहरे और आंखों की पफीनेस कंट्रोल होती है। बर्फ़ वाले पानी में चेहरा डुबोने से 'वैसोकंस्ट्रिक्शन' होता है यानी खून की नसें सिकुड़ती हैं जिससे त्वचा का सूजन और रेडनेस कम होता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
ओपन पोर्स को करता है कंट्रोल: आइस वाटर फेशियल ओपन पोर्स को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, यह टेम्पररी सोल्यूशन है। मेकअप करने से पहले आइस वाटर का इस्तेमाल करने से मेकअप फ्लॉलेस होता है।
4/5Image Source : magnific
क्या है इस्तेमाल का सही तरीका: आइस वाटर फेशियल के लिए सबसे पहले, चेहरा धोएं। अब एक बाउल में ठंडा पानी और बर्फ डालें। 10 से 15 सेकंड के लिए अपने चेहरे को डुबोएं। इसके बाद तौलिए से हल्के हाथों से चेहरा सुखाकर अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बस चेहरे पर सीधे बर्फ़ लगाने से बचें क्योंकि इससे जलन की समस्या हो सकती है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
किन लोगों को नहीं करना चाहिए अप्लाई: आइस वाटर फेशियल का इस्तेमाल ड्राई स्किन, लालिमा और खुजली वाली स्किन, पपड़ीदार त्वचा और एक्यूट साइनस से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। दरअसल। आइस वाटर त्वचा के नेचुरल ऑयल को कम करता है जिससे रूखेपन और पपड़ी की समस्या बढ़ जाती है।