Published : Sep 19, 2025 11:18 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 11:22 pm IST
1/5Image Source : freepik
चेहरे पर डार्क दाग-धब्बें या मुंहासें सिर्फ खराब लाइफ स्टाइल, धूल, मिटटी की वजह से ही नहीं होते बल्कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी यह समस्या बढ़ने लगती हैं। शरीर में जब कुछ विटामिन की कमी होने लगती है तो उस वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे उभरने लगते हैं। चलिए जानते हैं किन फूड्स से इन विटामिन की कमी होगी पूरी?
2/5Image Source : FREEPIK
विटामिन सी की कमी: विटामिन सी स्किन के लिए बेहद ज़रूरी होता है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तब एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए संतरा, मौसंबी, आंवला, नींबू जैसे फलों का सेवन करना बेहद असरदार होता है।
3/5Image Source : FREEPIK
विटामिन डी की कमी: विटामिन डी की कमी से सिर्फ हड्डियां कमजोर नहीं होती हैं, बल्कि इससे चेहरे की रंगत पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए दूध, अंडा, मछली और मीट का सेवन करना चाहिए।
4/5Image Source : freepik
विटामिन बी12 की कमी: विटामिन बी 12 की कमी से चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है। धीरे धीरे पिगमेंटेशन दाग धब्बों के रूप में बदल जाते हैं। इन्हें दूर करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही जैसे डेयरी प्रॉडक्ट और हरी सब्जियों को शामिल करें। इस तरह से हम स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
5/5Image Source : freepik
विटामिन ई की कमी: शरीर में विटामिन ई की कमी न होने दें। क्योंकि शरीर में मेलानिन की ज़्यादा हो जाए तो चेहरे पर पर दाग-धब्बे आने लगते हैं। इसलिए विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। विटामिन ई का तेल या कैप्सूल लगाने से भी दाग-धब्बों की परेशानी दूर हो जाएगी।