टॉयलेट सीट पर जमे पीले दाग न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि ये बैक्टीरिया का घर भी होते हैं। इन्हें साफ करने के लिए आपको हमेशा महंगे और केमिकल वाले क्लीनर की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय के जरिए भी इसे साफ किया जा सकता है।
Published : Apr 04, 2026 12:46 pm IST, Updated : Apr 04, 2026 12:46 pm IST
1/5Image Source : freepik
यह कॉम्बो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला और सफल तरीका है। दाग वाली जगह पर 1 कप सिरका डालें और ऊपर से 1/2 कप बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर टॉयलेट ब्रश से रगड़ें और पानी डाल दें।
2/5Image Source : freepik
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड जिद्दी दागों को काटने में मदद करता है। एक नींबू को आधा काट लें और उस पर काफी सारा नमक छिड़कें। इसे सीधे पीले दागों पर रगड़ें। 10 मिनट बाद ब्रश से साफ कर लें। यह सीट की चमक वापस लाने के लिए बेहतरीन है।
3/5Image Source : freepik
सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड गंदगी को घोल देता है। टॉयलेट बाउल और सीट के पीले हिस्से पर कोल्ड ड्रिंक डालें। इसे कम से कम 1 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह ब्रश से रगड़कर फ्लश कर दें।
4/5Image Source : freepik
अगर दाग बहुत पुराने और गहरे हैं, तो यह ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड भरें और प्रभावित जगह पर स्प्रे करें। इसे 30 मिनट तक रहने दें, फिर सादे पानी से धो लें। यह कीटाणुओं को मारने में भी माहिर है।
5/5Image Source : freepik
यह मिश्रण बहुत पुराने और गहरे दागों को हटाने के लिए किसी ब्लीच की तरह काम करता है। 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दागों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर स्क्रब करके साफ कर लें।