होंठों का कालापन कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि डिहाइड्रेशन, धूप, धूम्रपान या फिर कैफीन का ज्यादा सेवन। इसे दूर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published : Mar 29, 2026 08:30 pm IST, Updated : Mar 29, 2026 08:30 pm IST
1/5Image Source : freepik
नींबू में ब्लिचिंग एजेंट होते हैं और शहद होंठों को मॉइस्चराइज करता है। इसके लिए आधा चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें।
2/5Image Source : freepik
होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब करना बहुत जरूरी है। 1 चम्मच चीनी में कुछ बूंदें जैतून के तेल की मिलाएं। इसे हल्के हाथों से 2 मिनट तक होंठों पर रगड़ें और फिर पानी से साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।
3/5Image Source : freepik
चुकंदर में प्राकृतिक लाल रंग होता है जो होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। चुकंदर के एक टुकड़े को फ्रिज में ठंडा होने दें। फिर उससे होंठों पर मसाज करें। इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर धो लें।
4/5Image Source : freepik
यह उपाय पुराने समय से होंठों की रंगत सुधारने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। थोड़ी सी दूध की मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे होंठों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर मसाज करते हुए साफ करें।
5/5Image Source : freepik
नारियल तेल होंठों को हाइड्रेटेड रखता है और कालेपन को कम करता है। दिन में दो-तीन बार और रात को सोते समय नारियल तेल को लिप बाम की तरह लगाएं।