करेले की सब्जी सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है, उसका कड़वापन कई बार स्वाद बिगाड़ देता है। अगर आप भी इसी वजह से इसे खाने से बचते हैं, तो ये 5 आसान उपाय अपनाकर इसका कड़वापन कम कर सकते हैं।
Published : May 10, 2026 11:45 am IST, Updated : May 10, 2026 11:45 am IST
1/5Image Source : magnific
करेले का कड़वापन दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। करेले को काटने के बाद उस पर नमक छिड़क कर अच्छी तरह मिला दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक करेले का कड़वापन बाहर निकाल देगा। इसके बाद करेलों को साफ पानी से धोकर निचोड़ लें।
2/5Image Source : magnific.
दही की खटास कड़वेपन को कम कर देती है। कटे हुए करेले को लगभग आधा घंटा दही या छाछ में भिगोकर रख दें। पकाने से पहले इन्हें निकाल कर पानी से धो लें। इससे कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है।
3/5Image Source : magnific
करेले के छिलके में सबसे ज्यादा कड़वाहट होती है। सब्जी बनाने से पहले चाकू या पिलर की मदद से करेले के छिलके को हल्का खुरच लें। छिलके उतारने के बाद करेला काफी हद तक मीठा हो जाता है।
4/5Image Source : magnific
करेले के कड़वेपन का एक बड़ा हिस्सा उसके बीजों में होता है। अगर करेले के बीज बड़े हैं, तो उन्हें निकालकर अलग कर दें। केवल गूदे का इस्तेमाल करने से सब्जी का स्वाद बेहतर आता है।
5/5Image Source : magnific
पकाते समय खटास डालने से स्वाद संतुलित हो जाता है। सब्जी बनाते समय उसमें अमचूर पाउडर, नींबू का रस या इमली का पल्प डालें। खट्टापन करेले की कड़वाहट को दबा देता है और सब्जी चटपटी बनती है।