Published : Aug 16, 2026 07:00 pm IST, Updated : Aug 16, 2026 07:03 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट अच्छी करें। हेल्दी डाइट त्वचा की सेहत में अहम भूमिका निभाती है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या भाटिया सरीन ने स्किन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए इन सुपरफूड को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।
2/5Image Source : UNSPLASH
टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे एंटी एजिंग एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करने में मददगार हैं जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
ओट्स: ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। तो अगर आपको एक्ने है तो ओट्स को अपने ब्रेकफास्ट में आप शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की लालिमा और जलन को शांत करने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
पालक: पालक में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की सूजन कम करने और मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें ज़िंक काफी मात्रा ने पाया जाता है जो एक्ने प्रोन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।
5/5Image Source : UNSPLASH
मूंगफली: मूंगफली में प्रोटीन और कई प्रकार के अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद लायसिन और अमीनो एसिड कोलेजन को तेजी से बढ़ाते हैं